साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 सोमवार को लगेगा

 साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 सोमवार को लगेगा:-

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण सोमवार, 8 अप्रैल को लगेगा। यह ग्रहण रात 9:12 बजे शुरू होगा और 2:22 बजे समाप्त होगा, जो 4 घंटे और 25 मिनट की अवधि तक चलेगा। यह मीन राशि और रेवती नक्षत्र में दिखाई देगा। भारत में दिखाई न देने के बावजूद यह पूर्ण सूर्य ग्रहण सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। नासा के अनुसार, पूर्ण सूर्य ग्रहण पूरे उत्तरी अमेरिका में तब दिखाई देगा जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को शुभ घटना नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान सूर्य पर राहु का प्रभाव तीव्र हो जाता है।